- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 60 खेल पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 60 पुरस्कार विजेताओं को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर अपने संबोधन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि कोविड-19 ने खेल जगत को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। ओलम्पिक खेल टाल दिए गए हैं। हमारे देश में भी खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
राष्ट्रपति देश में खेलों में विविधता बढ़ती देखकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि आज के पुरस्कार विजेता 20 से ज्यादा खेलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कबड्डी, खो-खो और मल्लखम्ब जैसे हमारे पारम्परिक खेलों की लोकप्रियता बढ़ने से आम आदमी को खेलों से जोड़ने में सहायता मिलेगी। आज, क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा वॉलीबाल और कबड्डी जैसे खेलों की लीग प्रतिस्पर्धाएं लोकप्रियता हासिल कर रही हैं, जो एक सुखद बदलाव है।
देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार साल के दौरान खेलों के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस साल पांच खिलाड़ियों को पुरस्कार मिला, जिनमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पम थंगावेलु शामिल हैं।
चार साल तक लगातार बेहतरीन पुरस्कार के लिए दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं में निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर, पहलवान दिव्या काकरान, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी शामिल रहे।
इस साल खो-खो, कबड्डी, घुड़सवाल और शीत खेलों के एथलीटों को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार ऐसे कोचों को दिया जाता है, जिनकी प्रतिष्ठित खेल कार्यक्रमों में पदक विजेता सामने लाने में अहम भूमिका रही है।
देखिये पुरस्कार पाने वाले खिलाडियों की पूरी लिस्ट