विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर जनवरी 2021 में गूंजेगी बच्चे की किलकारी प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के यंहा बच्चे की किलकारी गूंजने ववाली हैं। यह गुड़ न्यूज़ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को सोशल मिडिया के जरिये खुद दी ही है। इस वक्त का उनके फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर बताया है कि वह 2021 के जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।
विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश हैं। इस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप भी साफ दिख रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के जानकारी देने के बाद से लोग सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट करने के बाद सिर्फ कुछ ही मिनटों में उनकी पोस्ट को लाखों लोग लाइक और कमेंट आ चुके हैं।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
देखिये अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी अपनी ये तस्वीरें