- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा वसुन्धरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है

बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गहलोत की कुर्सी को बचाने का आरोप लगाया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा वसुन्धरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे विधायकों को फोन कर गहलोत का साथ देने को कह रही हैं।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है,राजे द्वारा कोंग्रेस के कई विधायको को इस बारे में फोन भी किए गए ! उन्होंने आगे लिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान में उनके करीबी विधायको से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही,सीकर व नागौर जिले के एक एक जाट विधायको को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास है !
बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा अशोक गहलोत जब से राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए तब से जाट,गुर्जर व मीणा समाज के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनैतिक हत्या की है,जिसके उदाहरण जनता के सामने है ! प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है।
बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गठजोड़ जनता के सामने खुलकर आ गया है,दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्र्ष्टाचार पर पर्दा डाला !
[…] Source link […]