सोनिया गांधी ने कहा हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है – एक निष्ठुर सरकार द्वारा

हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। सोनिया गाँधी ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए कहा हैं कि हाथरस में मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है। हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है- एक निष्ठुर सरकार द्वारा, उसके प्रशासन द्वारा, उत्तरप्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा।

सोनिया गांधी ने अपने वीडियो सन्देश में कहा है कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी। उन्होंने आगे कहा है कि उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।

देखिये पूरा सन्देश

Powered by myUpchar