अखिलेश यादव ने सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की

अखिलेश यादव ने सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में “सदस्यता अभियान” का किया शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित आयोजित हुआ। जिसमे पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में लखनऊ जनपद से चुनाव लड़े प्रत्याशियो एवं पूर्व विधायकों को पार्टी सदस्यता दिलाई गई ।

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में वे स्वयं भी चिह्नित कर गांव-शहरों में जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाने की अपील की। उन्होंने कहा इस अभियान में बूथस्तर तक हर वर्ग तक जाना है। हर दरवाजे तक पहुंचकर पार्टी की नीति, कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान लोकतंत्र को बचाओं का अभियान चलता रहेगा। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी सक्रिय भूमिका होगी।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। सरकारी संस्थाओं के जरिए केन्द्र की सरकार में रहते हुए पहले कांग्रेस विरोधी दलों को परेशान करती थी अब वहीं कार्य भाजपा कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दारोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ। गिरफ्तारियां हुई। कई लोग जेल गए। दारोगा भर्ती में धांधली इस स्तर पर हुई कि जेल में रहते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। यही इस सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार को सौ दिन की नहीं पांच साल सौ दिन की उपलब्धि बताना चाहिए। उपमुख्यमंत्री के विभाग में ट्रांसफर हो गए उन्हें पता ही नहीं। पीछे से सरकार को कोई आपरेट कर रहा है। यही सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही है। मानवाधिकार आयोग की सबसे ज्यादा नोटिसें यूपी सरकार को मिली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान व्यापारी, महिला सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। उपमुख्यमंत्री ने अब तक जितने स्थानों पर छापे मारे, कहीं कार्यवाही नहीं हुई। रोजगार मिलेगा कि नहीं या सिर्फ बातें हो रही हैं। स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार के समय जो काम हुए उन्हीं का फीता काटा जा रहा है। मुख्यमंत्री जी को शपथ लेने के लिए समाजवादी सरकार में बना इकाना स्टेडियम ही जाना पड़ा। विगत पांच वर्ष और सौ दिन में भाजपा सरकार का कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ।

अखिलेश यादव ने सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की . उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। हमें समाजवाद को मजबूत करना होगा। संविधान की उद्देशिका में वर्णित लोकतंत्र, समाजवाद और पंथनिरपेक्षता परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित है। इस सदस्यता अभियान के साथ समाजवादी पार्टी ने सन् 2024 में होने वाले लोकसभा और सन् 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की ओर कदम उठाया है। सदस्यता अभियान के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी।