अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. आज दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया था. अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया . जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई.

अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया . अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहे।

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन। बालीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज कैंसर के चलते मुंबई के एक अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूं. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार ने जारी बयान में कहा है कि वह अस्पताल में भी आखिर वक्त तक सभी का मनोरंजन करते रहे।

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8: 45 बजे इस दुनिया का साथ छोड़ दिया। आखिरी वक्त में उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर मौजद रहीं। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे।

बता दें कि ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं. वह अकसर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं. ऋृषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता भी अभिनेता-निर्देशक राज कपूर थे। अपनी पहली ही फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला था। साल 2008 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की ओर से लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था। एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि कपूर की मौत की खबर से लोग काफी दुखी हैं। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, अमिताभ बच्चन समेत कई हस्तियों ने ट्विटर पर दुख जताया है।

ऋषि कपूर के निधन की खबर पूरे बॉलीवुड में शोक के लहर है सभी शोशल मिडिया पर अपनी सम्बेदनाएँ प्रगट कर रहे हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल, अजयदेवगन, सलमानखान शाहरुख़ खान, आमिर खान, समेत बॉलीवुड के दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी. इसके अलावां कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष्य राहुल गाँधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें नमन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुआयामी, प्रिय और जीवंत … ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख जताते हुए लिखा “ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।

केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता नहीं थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर जी का हमारे बीच से चले जाना सिनेमा व कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। पिछले दो दिनों में हमने अपने दो नायाब सितारों को खोया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों, मित्रों और चाहने वालों के साथ हैं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपक आत्मा को शांति दे चिंटू सर। कहा सुना माफ। शांति और परिवार और दोस्तों के लिए संवेदना।