अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अभिनेत्री पायल घोष ने अपने ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा मेरी सुरक्षा खतरे में है।

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अपने ट्वीट में लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।