अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

दिल्ली: आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

 

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा लगा कर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया।”

अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और फिर कहा कि “मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूँ कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर दिल में देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने कहा, “देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। PM के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया जा रहा है। मेरा सब से निवेदन है कि हम इस अभियान को कामयाब बनाएं।”

बतादें देश आजदी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है जिसको लेकर देश भर में तिरंगा यात्रायें निकली जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चला रही हैं। जिसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां हो रही हैं।