अरविंद केजरीवाल ने कहा हमने दिल्ली में देश में सबसे ऊंचे 500 तिरंगे लगाए

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर हाथ तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आज शाम 5 बजे दिल्ली सरकार के सभी मंत्री हाथ में तिरंगा लहराते नजर आये। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश इस वक्त देशभक्ति में डूबा हुआ है। ये समय उन शहीदों को याद करने का है जिनकी शहादत की वजह से हम लोगों को आज़ादी मिली। दिल्ली में हमने 500 तिरंगे लगाए हैं। पूरे देश में सबसे ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं।

‘हर हाथ तिरंगा’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये समय आज़ादी के नायकों को याद करने का है। Baba Saheb ने आज़ादी की लड़ाई के साथ-साथ दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ी और देश का संविधान लिखा। Bhagat Singh जी ने 23 साल की उम्र में आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज़्यादा ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं—Delhi has become the city of the tri-color!🇮🇳 दिल्ली के आसमान में 500 तिरंगे लहरा रहे हैं। आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए। मक़सद ये है कि क़दम-क़दम पर हर दिल्लीवासी को देश याद आए।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि Germany World War II में तबाह हो गया था।आज वो हमसे आगे निकल गया। भारत पीछे क्यों रह गया? Can India lead the world? – Yes, Why not? हमारे पास Best Teachers, Doctors, Scientists हैं। हम प्रण लेते हैं- भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में India को No.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर, मैं आप सब से छोटी सी चीज़ मांग रहा हूं- हम प्रण लें कि हम अपनी तरफ़ से कूड़ा कूड़ेदान के बाहर ना डालें, देश को गंदा ना करें।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।