अरविन्द केजरीवाल ने कहा फ़्री शिक्षा और फ़्री इलाज फ्रीबी नही

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कहा कि हर बच्चे को देशभर में अच्छी और फ़्री शिक्षा मिले, हर व्यक्ति को अच्छा और फ़्री इलाज मिले – हमें अब इस कार्य में युद्धस्तर पर लग जाना चाहिए। तभी भारत नम्बर वन देश बनेगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा फ़्री शिक्षा और फ़्री इलाज फ्रीबी नही है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि “मेरा एक ही सपना है- भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश देखना चाहता हूं। हम चाहते हैं भारत एक अमीर देश बने। भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि देश अमीर है पर जनता ग़रीब। मैं भारत के हर ग़रीब को अमीर बनाना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि मुझे अमीरों से कोई दिक़्क़त नहीं, मैं हर ग़रीब को अमीर बनाना चाहता हूं। ग़रीब आदमी अमीर कैसे बने? मज़दूर, किसान का बच्चा सरकारी स्कूल में जाता है। अगर सरकारी स्कूल की शिक्षा शानदार हो तो बच्चा Doctor, Engineer, Business कर अपने परिवार की ग़रीबी दूर कर देगा।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि “देश में 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं— ज़्यादातर स्कूलों के बुरे हाल हैं। मां-बाप के पास Pvt School के लिए पैसे नहीं हैं। इन स्कूलों को अगर हम अच्छा बना दें, तो हर बच्चा अपने परिवार को अमीर बनाएगा। ये सभी परिवार अमीर बनेंगे तो भारत भी अमीर बनेगा”

अरविन्द केजरीवाल ने कहा फ़्री शिक्षा और फ़्री इलाज फ्रीबी नही है। अमीर देशों ने अपने नागरिकों के अच्छे और FREE इलाज का इंतजाम कर लिया। हम भी 5 साल में ये कर सकते हैं। हमें करना आता है। मैं केंद्र को Offer करता हूं: हमारी Services इस्तेमाल करें, हम Centre के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। इसे ‘Freebies’ कहना बंद करें। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के लिए अच्छे और मुफ़्त इलाज का इंतज़ाम करना होगा। सरकारें Insurance Card दे के पल्ला झाड़ती हैं लेकिन अच्छे अस्पताल हैं कहां? हमने दिल्ली के 2.5 Cr लोगों को अच्छे-मुफ़्त इलाज की सुविधा दी। दिल्ली में हो सकता है तो पूरे देश में भी हो सकता है!

 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।