अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी दिल्ली सरकार गिराने की साजिश कर रही है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया। जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इन(भाजपा) लोगों ने मिल कर साजिश की है कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए। ये दिल्ली की सरकार जब तक खत्म नहीं करेंगे तब तक ये अच्छा काम करते रहेंगे। सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साथ आ गए। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी दिल्ली सरकार गिराने की साजिश कर रही है

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कुछ सालों में 277 विधायकों को ये(BJP)खरीद चुकें हैं। दिल्ली में 20 करोड़ का रेट था। अगर 20 करोड़ मे 1 MLA खरीदा है तो 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखे हैं तो कुल 6300 करोड़ रुपए, ये पैसा कहां से आया? इन्होंने 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा कहां से आया? पेट्रोल, डीज़ल के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं। जब महाराष्ट्र की सरकार गिरानी थी तब इन्होंने दूध, छाछ, दही पर GST लगा दिया। जनता को पीसकर अरबपतियों के पैसे माफ कर रहे हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अगर आप 8 BJP MLAs को अलग-अलग कमरे में बैठा दें और पूछे – बताओ घोटाला क्या है? 5 को तो कुछ पता ही नहीं होता और 3 अलग-अलग घोटाला बताते। क्योंकि झूठ अलग-अलग होता है और सच 1 होता है और सच ये है कि कोई घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 18 August को NYT में Delhi के शिक्षा मॉडल की ख़बर छपी। ये 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है। 25 अगस्त को इसी अख़बार में ख़बर छपी “मोदी के भारत में जनतंत्र की हत्या हो रही है।” भारत के ख़िलाफ़ कोई भी ख़बर छपती है तो बहुत तक़लीफ़ होती है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी दिल्ली सरकार गिराने की साजिश कर रही है . 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।