अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ना चाहती है

दिल्ली में चल रहे राजनितिक घटना क्रम के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। जंहा उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और थोड़ी देर के लिए मौन रखा। इसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ना चाहती है. बीजेपी हमारे विधायकों को 20 करोड़ रूपये का ऑफर दे रही है। लेकिन हमारे विधायक कभी नहीं टूटेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने कहा बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ना चाहती है . इन लोगों ने मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 14 घंटो तक रेड की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। रेड के अगले दिन इन्होंने मनीष सिसोदिया को संदेश भेजा कि आप केजरीवाल को छोड़ दिजिए। कुछ विधायकों को लेकर हमारे साथ आएं। हम केजरीवाल की सरकार गिराकर आपको CM बना देंगे। लेकिन मनीष जी ने Offer ठुकरा दिया।मेरा सौभाग्य है जो मुझे मनीष जी जैसे साथी मिले।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पिछले कुछ दिनों से हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। एक-एक MLA को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। हमारा एक भी MLA अभी तक नहीं टूटा है। हम कट जाएंगे पर देश के साथ दगा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार गिराने के लिए इन्होंने 800 करोड़ रखे हैं- प्रति MLA 20 करोड़, 40 MLA तोड़ना चाहते हैं। देश जानना चाहता है। ये 800 करोड़ किसके हैं, कहाँ रखे हैं? हमारा कोई MLA नहीं टूट रहा। सरकार स्थिर है।दिल्ली में चल रहे सभी अच्छे काम जारी रहेंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऑपरेशन लोटस दिल्ली में विफल हो चुका है। हमारे 62 में से 53 विधायक मौजूद हैं। स्पीकर देश के बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं। बाकी विधायकों से मुख्यमंत्री ने बात की और सभी विधायकों ने कहा है कि वे आखरी सांस तक अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह लोग (भाजपा) हमारे 40 विधायक तोड़ना चाहते थे और हर विधायक को 20 करोड़ रुपए दिए जाने थे। इस हिसाब से 800 करोड़ रुपए होते हैं। यह भाजपा के पास कहां से आए? क्या ED, CBI इसे ढूंढेंगी? उन्होंने कहा कि अदालत में MLA की गवाही सबूत मानी जाती है। समय आने पर देश के सामने ऐसे-ऐसे सबूत रखेंगे कि BJP नेताओं के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायक तोड़ने के लिए BJP की Modus Operandi- जिस भी MLA को तोड़ना होता है उसे कहते हैं कि बाक़ी सभी विधायक आ गए हैं, बस तुम ही बचे हो। इसी तरीक़े से BJP ने आज ख़बर फैलाई कि आज बहुत सारे AAP MLAs Meeting में नहीं आएंगे जो ग़लत साबित हुई।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।