अ‍जीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से LAC पर गतिरोध को लेकर बात की

गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत के बाद से ही भारत चीन सीमा पर तनातनी बानी हूई है। दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं। सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोनों ओर से बातचीत जारी है। आर्मी के अधिकारी कई बार आपस में बात कर चुके हैं। लेकिन कल राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अ‍जीत डोभाल ने खुद चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर सीमा से जुड़े विवाद को लेकर बातचीत की है।

अ‍जीत डोभाल और वांग यी इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्षों को नेताओं की आम सहमति से मार्गदर्शन लेना चाहिए। इसके साथ ही दोनों इस बात पर भी सहमत हुए की आपसी सम्‍बंधों के विकास के लिए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों को आपसी मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए। हमें इन मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहिए। भारत और चीन दोने देश के प्रतिनिधियों इस बात पर भी सहमत हुए कि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में पूरी तरह शांति और सौहार्द बहाल करने के लिए एलएसी से सेनाओं को हटाना जाया जरुरी है।

दोनों ने मन कि सीमा पर शांति बहाली के लिए जरुरी है की दोनों ओर की सेनाएं वंहा से हटें। दोनों देश आपस में बात कर तनाव को दूर करें। साथ ही दोनों देश वास्‍तविक नियंत्रण रेखा का सख्‍ती से पालन और सम्‍मान करें। कोई भी देश एकतरफा सीमा को बदलने की कोशिश न करे। जिससे की सीमा पर तनाव बढ़े। दोनों प्रतिनिधियों ने माना की बातचीत के जरिये हमें विवाद का हल निकना चाहिए।