आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ पर 25 लाख तिरंगे बांटेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ की पूर्व संध्या 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शाम 5 बजे हर भारतवासी से अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगानगाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में 25 लाख तिरंगे बाँटने का ऐलान किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएँगे, मिलकर राष्ट्रगान गाएँगे। हर हाथ में तिरंगा होगा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 साल पर 25 लाख ‘तिरंगे’ बांटेगी हमारी सरकार बांटेगी। उन्होंने कहा कि School के बच्चों और गली-चौराहे पर लोगों को Tiranga दिया जाएगा। पूरी Delhi 14 August, शाम 5 बजे तिरंगा लेकर एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएगी। “हम सभी भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और No. 1 राष्ट्र बनाने का प्रण लेंगे” .

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें अपने देश को नंबर 1 बनाना है। और यह तबतक नहीं बन सकता जबतक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी। हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं उपलब्ध होगा। हर घर को बिजली नहीं मिलेगी। हर महिला को सुरक्षा नहीं उपलब्ध होगा। और हर बेरोज़गार के पास रोज़गार नहीं होगा तब तक भारत दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र नहीं बनेगा।