आज के दिन मनाया जा रहा नागपंचमी का त्यौहार

नागपंचमी का त्यौहार पूरे देश में आज यानी 2 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। नाग पंचमी का त्यौहार श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताविक नागपंचमी को नागों की पूजा करने पर व्यक्ति की कुंडली से कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। इसके अलावां हिन्दू धर्म ग्रंथो में नाग पूजा का बहुत ही बड़ा महत्त्व बताया गया है। सावन का महीना भगवान शंकर का महीना मन जाता है। जिसमें से नागपंचमी का दिन उनके साथ में हमेशा रहने वाले नाग देवता का है।

आज के दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। उनको दूध पिलाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने पर नाग देवता प्रसन्न होते है। लोग जंगलो में नागदेवता को ढूढ़ते हैं और मिलने पर उन्हें दूध पिलाते हैं। इस दिन किसी व्यक्ति को सर्प देवता के दर्शन होते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सांपों को दूध से स्नान और दूध पिलाने से पलदायक पुण्य की प्राप्ति होती है।