इस बार दो दिन मनाया जायेगा रक्षा बंधन राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जायेगा। क्योंकि इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 11-12 अगस्त दोनों दिन है। सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 . 38 से शुरू हो रही है, जो कि 12 अगस्त को सुबह 7. 05 मिनट तक रहेगी। जिसकी वजह से सभी लोगों में कन्फ्यूजन भी है। लेकिन धर्म गुरुओं के अनुसार 11 अगस्त को भद्रा की साया है। इसलिए राखी बांधने का शुभ समय 12 अगस्त को सुबह 7.05 से पहले का है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

रक्षा बंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है। मेरी कामना है भाई और बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे”।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें।