उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के अबतक 8 मंत्री हो चुके कोरोना पाजेटिव 2 मंत्रियों की गई जान

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्रियों के गृह इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। योगी सरकार के कई मंत्री एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।

बतादें कि अबतक योगी सरकार के कुल 8 मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी शामिल हैं। इसके अलावां दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत चुकी है।