एक विलेन रिर्टन्स सिनेमाघरों में हुई रिलीज देखिये 2 दिनों का कलेक्शन

एक विलेन रिर्टन्स (Ek Villain Returns) 29 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर ने एक साथ काम किया है। इन चारों सुपरस्टारों ने मिलकर इस फिल्म में खूब मेहनत की है।एक विलेन रिर्टन्स फिल्म में एक विलेन के आगे की स्टोरी को दिखाया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर ने अच्छे तालमेल के साथ काम किया है। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को खूब सराहा है।

फिल्म के रिलीज होने के बाद अब सभी की निगाह इसके द्वारा होने वाली कमाई पर है। आइये जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है। एक विलेन रिर्टन्स ने पहले दिन- 7.5 करोड़ रुपये कमाए जबकि फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये रहा। बतादें कि एक विलेन साल 2014 में रिलीज हुई थी। तकरीबन 8 साल बाद एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई है। पहली फिल्म का कलेक्शन 170 करोड़ रुपये था।