कर्नाटक में 14 जुलाई को रात 8 बजे से लेकर 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

कर्नाटक : बेंगलुरु में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए कर्नाटक की राज्य सरकार ने फिर से 14 जुलाई को रात 8 बजे से 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने स्पष्ट किया है कि यह लॉकडाउन बेंगलुरु शहर और ग्रामीण जिलों में 14 जुलाई को रात 8 बजे से लेकर 22 जुलाई बुधवार सुबह 5 बजे तक रहेगा।