कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि देश में कुछ ताकतें लोगों को लड़ा हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है कुछ ताकतें देश के कई वर्गों का मुंह बंद रखना चाहती हैं। सोनिया गाँधी ने कहा पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। आने वाली समय में जब आजादी के 75 साल होंगे देश में ऐसे हालत पैदा हो जाएंगे कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताविक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि हमारा संविधान इन भवनों से नहीं भावनाओं से बचा रहेगा। इन भवनों से दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा तभी हमारा संविधान बचेगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकि है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।