कृषि कानूनों के खिलाफ रैली में बोले राहुल गाँधी आज मोदी सरकार देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है

कृषि कानूनों को लेकर इस समय पूरे पंजाब में माहौल लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कानून के विरोध में पंजाब की 31 किसान यूनियनें सड़कों पर उतर चुकी हैं। पंजाब के गांवों में इन कानूनों के खिलाफ भारी आक्रोश है। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए आज पंजाब के मोगा पहुंचे उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस रैली में शामिल हुए।

कृषि कानूनों के खिलाफ रैली में बोले राहुल गाँधी आज मोदी सरकार देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है। लेकिन आप अकेले नहीं हैं। मैं आपके हक़ की लड़ाई में हमेशा आपका साथ देने का वादा करता हूँ। राहुल गांधी ने कहा कि इन तीन कृषि कानून को लागू करने की क्या जल्दी थी। अगर कानून पास करवाना था तो लोकसभा राज्यसभा में बात करनी चाहिए थी।

राहुल गांधी ने कहा कि वे किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन इन तीनों काले कानून को खत्म कर देगी और इन कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो आपको खुलकर बात करनी चाहिए। किसान खुश है तो आंदोलन क्यों कर रहे हैं। 6 साल से नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं।

पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और उसके बाद कोविड आया उद्योगपतियों का कर माफ किया गया, किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के 23 अरबपति चाहते हैं। पुराने जमाने में कठपुतली का खेल होता था। पीछे से कोई उसे चलाता था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ये मोदी सरकार नहीं ये अंबानी और अडाणी की सरकार है। अंबानी और अडाणी मोदी जी को चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंड भी पीछे नहीं हटेंगे।