केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज कंगना रनौत से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज कंगना रनौत के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉंन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने कंगना रनावत से कहा कि आपको मुंबई में डरने की जरुरत नहीं है। मुंबई शिवसेना की भी है, BJP की है, कांग्रेस की है। मुंबई सभी धर्म, जाति और भाषाओं के लोगों की है। यहां सबको रहने का अधिकार है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मैंने अभिनेत्री कंगना रनौत से एक घंटे तक बात की। मैंने उनको बताया कि आपको मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। मुंबई शिवसेना की भी है, BJP की है, कांग्रेस की है। मुंबई सभी धर्म, जाति और भाषाओं के लोगों की है। यहां सबको रहने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि मैंने जनवरी में ऑफिस बनाया था अगर दो -तीन इंच बिल्डर ने ज्यादा बनाया था जिसकी मुझे जानकारी नहीं है तो सिर्फ वही तोड़ना चाहिए था। इन्होंने पूरा फर्नीचर, दीवारें सब तोड़ दिया है मेरा भारी नुकसान हुआ है। मुझे मुंबई महानगरपालिका से मुआवजा मिलना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि आप (कंगना रनौत) जब कल आ रही थीं तो BMC को आपको नोटिस देकर तीन-चार दिन और कोर्ट जाने का वक्त देना चाहिए था। कोर्ट ने स्टे तो दे दिया पर BMC ने उसे (ऑफिस) पूरा तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्मों से जो कमाई की थी वो सारी इसमें लगा दी थी।