क्या अंडरवर्ल्ड चलती थी कांग्रेस की सरकार सोनिया गाँधी को देनी चाहिए सफाई : देवेंद्र फडणवीस

संजय राउत के सनसनी खेज खुलासे के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कहा कि संजय राउत ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कांग्रेस पर कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस को उसका जबाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधीजी मुंबई’क्यों आती थीं ? उन्होंने कहा की क्या कांग्रेस अभी तक अंडरवर्ल्ड के सहारे चुनाव जीतती थी? अंडरवर्ल्ड क्या कांग्रेस की फंडिंग करता था? उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी अंडरवर्ल्ड की मसलपावर का इस्तेमाल करके चुनाव जुटती थी।

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस से पूछा, क्या मुंबई का मुख्यमंत्री और किस मंत्रालय का कौन मंत्री होगा इसको ‘छोटा शकिल और दाऊद इब्राहिम तय करते थे. क्या क्रिमिनलाईजेशन ऑफ पॉलिटिक्स की शुरुवात कांग्रेस ने की थी ?’ हाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इन सभी सवालों के जबाब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को देश के सामने आकर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन आरोपों पर मौन क्यों है। उन्होंने कहा क्या कांग्रेस मुंबई पर हमला करने वालों के साथ थी इसका जबाब कांग्रेस को देना ही पड़ेगा।

बतादें की संजय राउत न कहा था कि साठ से अस्सी के दशक की शुरुआत तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड में करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान और वर्दराजन मुदालायर तीन डॉन तय करते थे कि मुंबई पुलिस का कमिश्नर कौन होगा और कौन राज्य सचिवालय में बैठेगा। जब हाजी मस्तान मंत्रालय आता तो पूरा सचिवालय उसे देखने के लिए काम छोड़कर नीचे चला आता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधई करीम लाला से दक्षिणी मुंबई के पायधोनी में मुलाकात करती थीं।