चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने कहा वे एक महान नेता थे

किसानो के लिए सबसे अधिक संघर्ष करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आज जयंती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पावन जयंती पर उनकी स्मृतियों को कोटिशः नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक उन्नयन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने वाले, अन्नदाता किसानों के संरक्षक, अभिभावक के रूप में किसानों के जीवन में खुशियां लाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी महान किसान नेता थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कृषक उन्नयन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने वाले, अन्नदाता किसानों के संरक्षक, अभिभावक के रूप में किसानों के जीवन में खुशियां लाने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पावन जयंती पर उनकी स्मृतियों को कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।