जगत प्रकाश नड्डा बने भारतीय जनता पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

जगत प्रकाश नड्डा आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वे अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन अब वे अमित शाह की जगह लेंगे। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री राधा मोहन सिंह ने जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जे.पी नड्डा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। वह पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

बतादें कि इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह की ओर से जे.पी. नड्डा के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया था। इसके अलावां बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों ने उनका समर्थन किता था। जिसके बाद जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

बतादें की जे.पी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री थे। ‘आयुष्मान भारत’ की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। अपने राजनीतिक करियर में जेपी नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे। पिछले करीब आठ महीनों से कार्यकारी अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।