जानिए बीजेपी की हैदराबाद में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किसने क्या कहा

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस समय तेलंगना के हैदराबाद में चल रही है। इस बैठक में प्रधान मंत्री मोदी गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद है। इस बैठक में बीजेपी देश के सभी मुद्दों पर चर्चा करेगी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति ख़त्म हुई है और विकासवाद, राजनीति का केंद्र बिंदु बना है। प्रधानमंत्री जी ने देश के लोकतंत्र में पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस और विकासवाद के सिद्धांत को स्थापित किया है।

इस बैठक के बीच बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अभी अभी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ निकाय चुनावों एवं रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अभी चरमराई हुई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6% है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% की दर से प्रगति कर रही है। ये भी हमारी सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस बैठक में ये भी बात हुई कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर हमेशा बल दिया है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि बूथ को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वही कार्यकर्ता हैं, जो वास्तविकता में इलाके में फैलकर हमारी बात को सबके सामने रख सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ये भी कहा कि संपर्क साधने के साथ साथ अंत्योदय के लिए भी एक गहन अभियान चलाने की जरूरत है। ये दोनों साथ साथ चलेंगे तो इसका फायदा कार्यकर्ताओं, प्रदेश और जनता को भी मिलेगा। अभी होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किये जाएंगे। एक है राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा है अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण।
इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर अभी हुई पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई थी।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी प्रशासनिक योजनाओं, सामाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत के निर्माण के उनके संकल्प का अभिनंदन किया। इन 8 वर्षों के कार्यकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने विशेष उल्लेख किया जन धन योजना का, जिसके अंतर्गत 45 करोड़ हिंदुस्तानियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने आर्थिक रूप से सशक्त किया।

उन्होंने कहा कि एक विशेष टिप्पणी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं के संबंध में की। राष्ट्र इस बात का साक्षी है कि हमारे कार्यकर्ता बंगाल और केरल में किस प्रकार से मौत के घाट उतारा जाता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। हर एक कदम, हर एक फैसला देश के गरीबों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने किया है। आर्थिक रूप से देश की रफ्तार बहुत ही उत्साहजनक है। 2021-22 में 8.7 % की विकास दर आप सभी के सामने है। इसी बीच में देश का एक्सपोर्ट बढ़ा है, देश में FDI ज्यादा आया है। पिछले 8 वर्षों में देश में GST से लेकर PLI तक अनेक निर्णय लिए गए हैं।