जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु हो गई है। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताविक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे। भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। हमलावर ने शिंजो आबे पर लगातार दो गोलियां मारी। गोली लगने के बाद, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो अबे को अस्पताल ले जाया गया है। वंही पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर सभी देश निंदा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।” श्री आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनेंकहा , “कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया।मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी

बतादें कि जापानी मिडिया के मुताविक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई। पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।