डिंपल यादव ने आज मैनपुरी की किशनी विधानसभा में जनसंपर्क किया

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान किशनी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि 05 दिसम्बर 2022 के दिन का इंतजार कर रहे मतदाता समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल वाले बटन को ईवीएम में दबा कर इतिहास रचने को तैयार हैं। डिम्पल यादव के साथ पूर्व एम.एल.सी. लीलावती कुशवाहा भी थी।

डिम्पल यादव ने आज कई स्थानों पर जनसम्पर्क करते हुए कहा कि महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया गया है। भाजपा सिर्फ जनता को भटकाना जानती है।

डिम्पल यादव ने आगे कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे। नेताजी के विचारों और उनके काम से लोग प्रेरित हैं। यहां हमें बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। जनता का मन समाजवादी पार्टी को भारी मतो सें जिताने का है। हमारा विश्वास है कि मैनपुरी की जनता इस उपचुनाव में हमारा साथ देगी और नेताजी की समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएगी।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।