तिरंगा देश की एकता का प्रतीक पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत की एक तिरंगा यात्रा को सम्बोधित किया। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का तिरंगा भारत की एकता का, भारत अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। तिरंगा देश की एकता का प्रतीक पीएम मोदी.

तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आपमें देश के वस्त्र उद्योग, देश की खादी और हमारी आत्मनिर्भरता का भी एक प्रतीक रहा है। इस क्षेत्र में सूरत ने हमेशा से आत्मनिर्भर भारत के लिए आधार तैयार किया है.” उन्होंने कहा कि गुजरात ने बापू के रूप में आज़ादी की लड़ाई को नेतृत्व दिया। गुजरात ने लौह पुरुष सरदार पटेल जैसे नायक दिये, जिन्होंने आज़ादी के बाद एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बुनियाद रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है।

तिरंगा देश की एकता का प्रतीक पीएम मोदी

बतादें कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसमे देश के हर घर में तिरंगा लहराने की बात हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव पर 13 – 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की है। यंहा तक की सभी सोशल मीडिया पर भी तिरंगा लगाने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में लगे हुए हैं। देश भर में जगह जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. प्रदेशों में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों का नेतृतव कर रहे हैं। लगातार कई दिनों से मुख्यमंत्री अपने अपने प्रदेशों में हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं।