तीन साल से अपनी जमीन को दबंगो से बचाने के लिए तहसील और थाने के चक्कर काट रही अमेठी की गरीब महिला ने खटखटाया सीएम योगी आदित्यनाथ का दरवाजा बोली न्याय नही मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जंहा गरीबों को न्याय देने की बात करते हैं। वंही उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारी उनके इस दावे की हवा निकालने में लगे हुए हैं। अमेठी का एक मामला सामने आया है। जंहा पर एक गरीब महिला अपनी ही जमीन के लिए तीन साल से तहसील और थाने का चक्कर काट रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी जमीन पर दबंग लोग कब्ज़ा कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि हम थाने और तहसील का चक्कर काट काट कर थक चुके हैं। और आखिरी में मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को अप्लीकेशन दिया है। अगर इसके बाद भी हमें इंसाफ नहीं मिला तो हमारे सामने आत्महत्या करने के अलावां कोई चारा नहीं है।

यह मामला अमेठी जिले के थाना शुक्लबाजार के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंदीपुर, पोस्ट बाबूपुर का है। जंहा एक गरीब महिला आराधना शुक्ला अपने दो बच्चों जिनकी उम्र 8 – 12 साल है के साथ रहती है। उसके घर के सामने उसकी जमीन (गाटा संख्या 309क क्षे0 .126 हे0) उनके ससुर के नाम से दर्ज है। लेकिन उनके ही गांव के दबंग चंद्रशेखर जो पेशे से वकील है उस जमींन पर आये दिन कब्ज़ा करने लगते हैं।

चंद्रशेखर एक वकील है और काफी रसूख रखते हैं इसलिए वंहा के स्थानीय अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। वकील साहब अपने परिवार के साथ हर जब उनका मन करता है वे धमक जाते है और पीड़त महिला के साथ गाली गलौज करते हैं। क्योंकि महिला एक गरीब परिवार से है इसलिए वह सहन कर रही है।

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अप्लीकेशन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमे उसने कहा है कि चंद्रशेखर वकील और उनके परिवार वालों ने मिलकर पीड़िता के घर के खम्भों को गिराया है। इसके साथी इन लोगों ने गाली गलौज भी की है। इन लोगों ने पीड़िता को जान से मरने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर जब पीड़िता उपजिला अधिकारी के पास गई तो उन्होंने दंबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को रोकने के लिए शुक्लबाजार पुलिस को कहा लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

पीड़िता ने बताया कि इन लोगो ने एक बार मेरे घर में आग लगाने का का प्रयास किया जिसमे हमारे दरवाजे पर रखा बहुत सारा सामान जलकर राख हो गया। ऐसा लगता है शुक्लबाजार थाने की पुलिस दबंगो के साथ मिली हुई है। पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। जब पीड़िता के साथ कोई बड़ी घटना हो जाएगी उसके बाद ही पुलिस कार्यवाही करेगी।