दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा की मेहनत लाई रंग सिल्हौर घाट पर जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण कार्य

दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा की मेहनत रंग लाई आखिरकार सिल्हौर घाट पर पुल बनाने की दशकों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। सिल्हौर घाट पर पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा,गुरुवार को विधायक सतीश शर्मा ने जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी वी.के. शुक्ला एवं सेतु निगम के उप महाप्रबंधक मानस श्रीवास्तव सहित संयुक्त अधिकरियों के साथ सिल्हौर घाट पर जाकर निरीक्षण किया किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध समय में कार्य का प्रारम्भ करने एवं एक वर्ष में पूर्ण कराकर आम जनमानस के सुगम आवागमन हेतु निर्देशित किया।

बतादें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से ऑनलाइन गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर पक्के पुल के निर्माण का शिलान्यास किया था। यह घाट बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लॉक में मवई-सुबेहा मार्ग पर स्थित है। वंहा पर इस समय पीपे का पुल बना हुआ है। पीपे का पुल गर्मी और सर्दी के मौसम में तो बना रहता था लेकिन बारिस में उसे हटा दिया जाता था जिससे वंहा के स्थानीय लोगों को बहुत ही दिक्क्त का सामना करना पड़ता था।

सिल्हौर घाट के पुल से तीन जिलों में रहने वालों का फायदा होगा यह पुल अमेठी, बाराबंकी, और फैज़ाबाद जिलों को जोड़ता है। इस पुल की मांग वंहा के स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार उठती रही है। इस पुल के निर्माण की मांग तभी से उठ रही थी जब हैदरगढ़ से विधायक रहे राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तभी से लेकर अब तक वंहा के स्थानीय लोगों ने इसकी मांग जारी रखी स्थानीय किसान यूनियन के स्थानीय ने संजय पांडेय ने भी इसके लिए खूब संघर्ष किया। कई बार धरने पर भी बैठे।

दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने भी चुनाव से पहले इस पुल को बनवाने का वादा किया था। विधायक सतीश चंद्र शर्मा और बीजेपी के स्थानीय नेता हरिशंकर तिवारी, किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय पांडेय समेत वंहा के स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लायी और आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से ऑनलाइन गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर पक्के पुल के निर्माण का शिलान्यास किया।