दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 भाजपा ने 104 कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं

दिल्ली MCD चुनाव की आज मतगणना हुई। दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं। इसी के साथ अब दिल्ली MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। जंहा 15 तक दिल्ली MCD पर राज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटों के साथ एक सम्मान जनक हार मिली। वंही कांग्रेस पार्टी को केवल 9 सीटें देकर दिल्ली की जनता ने एक बार फिर नकार दिया। जीत के बाद आम आदमी पार्टी जंहा काफी उत्साह में नजर आई आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ढोल नगाड़े बजे कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वंही भारतीय जनता पार्टी में भी संतोष दिखा।

दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पहुंच कर सभी का शुक्रिया अदा किया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार ख़त्म किया, वैसे ही MCD में लूटपाट और लैंटर से वसूली बंद करेंगे। कई बड़े नेता कहते थे कि School-Hospital से Vote नहीं मिलते। दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दे दिया है कि स्कूल-अस्पताल से भी वोट मिलते हैं। अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। AAP के सभी मंत्री, MLAs, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना। जिस दिन आपने अहंकार किया, उस दिन आपका पतन पक्का है। आपको ऊपर वाला कभी माफ़ नहीं करेगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।