दिवाली का त्योहार आज जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार आज जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त कब है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली का महा पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जा रहा है। आज यानि 24 अक्टूबर 2022 को पूरे विश्व में हिन्दुओं का महा पर्व दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ताकि पूरा साल धन धान्य से भरा रहे। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली दिन माता लक्ष्मी भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं और अपने भक्तों के लिए धन धान्य का भंडार खोलती हैं। इसी लिए दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।

इसके अलावां एक कथा यह भी है कि दीपावली के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान  राम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दीयों से सजाया था। तभी से पूरे देश में दीपावली मनाई जाती है। दिवाली का पर्व अयोध्या से शुरू हुआ और पुरे विश्व में हिन्दुओं की आस्था का केंद्र बन गया। आज पुरे विश्व में दिवाली का पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जायेगा। लोग एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाये देते हैं। और बहुत प्रकार के व्यंजन आज के दिन लोग अपने घरों में बनाते है। और आज के दिन को एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

दिवाली का त्योहार आज जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त कब है।

दीवाली पर्व पर निशिता काल के मुहूर्त का खास महत्व है। शास्त्रों में यह समय मां लक्ष्मी की पूजा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। निशिता काल 24 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक ह। ऐसे में आप दिन दौरान मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानि 24, अक्टूबर 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट से अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी और 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी। जबकि वृषभ काल – शाम 07 बजकर 26 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।