दिवाली का त्योहार आज राष्ट्रपति पीएम समेत इन नेताओं दी बधाई

दिवाली का त्योहार आज राष्ट्रपति पीएम समेत इन नेताओं दी बधाई . हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली का महा पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जा रहा है। आज यानि 24 अक्टूबर 2022 को पूरे विश्व में हिन्दुओं का महा पर्व दिवाली मनाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओं ने सभी देश वासियों ने दिवाली की शुभकामनाये दे रहे हैं। नेता ही नहीं बल्कि सभी देशवासी एक दूसरे को दिवाली की शुभ कामनाये दे रहे हैं। सभी सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर दिवाली शुभकामनाओं की बाढ़ सी आयी हुई है।

दिवाली का त्योहार आज राष्ट्रपति पीएम समेत इन नेताओं दी बधाई. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोशल मिडिया पर ट्वीट कर लिखा “सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को दिवाली की शुभकामनाये दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा “दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सभी को दिवाली की शुभकामनाये दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर सभी को दिवाली की शुभकामनाये दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी को दिवाली की शुभकामनाये दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध ‘प्रकाश’ की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत ‘राममय’ हो। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।”

दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ताकि पूरा साल धन धान्य से भरा रहे। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली दिन माता लक्ष्मी भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं और अपने भक्तों के लिए धन धान्य का भंडार खोलती हैं। इसी लिए दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।

इसके अलावां एक कथा यह भी है कि दीपावली के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान  राम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दीयों से सजाया था। तभी से पूरे देश में दीपावली मनाई जाती है। दिवाली का पर्व अयोध्या से शुरू हुआ और पुरे विश्व में हिन्दुओं की आस्था का केंद्र बन गया। आज पुरे विश्व में दिवाली का पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जायेगा। लोग एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाये देते हैं। और बहुत प्रकार के व्यंजन आज के दिन लोग अपने घरों में बनाते है। और आज के दिन को एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

दिवाली का त्योहार आज जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त कब है।

दीवाली पर्व पर निशिता काल के मुहूर्त का खास महत्व है। शास्त्रों में यह समय मां लक्ष्मी की पूजा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। निशिता काल 24 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक ह। ऐसे में आप दिन दौरान मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानि 24, अक्टूबर 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट से अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी और 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी। जबकि वृषभ काल – शाम 07 बजकर 26 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।