देखिये तिरंगा यात्राओं की तस्वीरें

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसको लेकर देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है। सभी चौक चौराहों को भी तिरंगे की कलर से सजाया जा रहा है। शहर शहर गांव गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। देशभर में निकाली जा रहीं तिरंगा यात्रायें देखिये तिरंगा यात्राओं की तस्वीरें।

देखिये तिरंगा यात्राओं की तस्वीरें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के भाग के रूप में लखनऊ में ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाई।

मध्य प्रदेश: आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है।

देखिये तिरंगा यात्राओं की तस्वीरें

उत्तराखंड: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। SSP दिलीप सिंह कुंवर ने कहा, “आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हम एक मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे हैं। भारत सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हम प्रचार प्रसार कर रहे हैं।”

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में BSF द्वारा आयोजित वॉकथॉन तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और उसमें भाग लिया।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव हम मना रहे हैं। 75 सालों में देश के अंदर जो उपलब्धियां प्राप्त हुई है, आज उन्हें याद करने का समय है।”

दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के तहत DHQ सुरक्षा सैनिकों ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 7.5 किमी की दौड़ का आयोजन किया।

देखिये तिरंगा यात्राओं की तस्वीरें

हरियाणा: BSF ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंबाला में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया। (13.08)

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में पुलिस प्रतियोगियों की 10 किमी मैराथन दौड़ और समुद्री ड्राइव से चार पहिया और बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

पंजाब: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लुधियाना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। (13.08)

महाराष्ट्र: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने औरंगाबाद में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।(13.8) उन्होंने कहा, “PM ने सभी भारतीयों को आदेश दिया है कि सभी अपने घर पर तिरंगा फहराए इसलिए मैं भी सभी से अनुरोध करता हूं कि सभी नागरिक अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए।”

 

 

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।