देखिये महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन तक की सभी बड़ी ख़बरें

देखिये महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन तक की सभी बड़ी ख़बरें

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये पहले दिन से ही पता था कि ये गठबंधन एक वैचारिक दृष्टि से विपरित परिस्थितियों का गठबंधन है। जब सरकार बनाई गई तब लगा कि इस सरकार का भविष्य लंबा नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि शिवसेना लंबे समय तक भजपा के साथ गठबंधन में रही है और गठबंधन से हट कर उन्होंने चलने का निर्णय किया ये उनके लिए नुकसान दायक रहा। अभी जो हालात वहां बने हैं उसके लिए भाजपा दोषी नहीं है, साथी उनके टूटे। सबसे बड़ा दायित्व संजय राउत का है जो ऐसी भाषा और ऐसी बोली बोलते हैं। जिसके कारण सारी परिस्थितियां बनी और वहां के विधायकों ने उनसे अलग होने का निर्णय लिया। निश्चित रूप से सरकार वहां पर संकट में है।

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा

NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं।

 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।

NCP प्रमुख शरद पवार से मिलने मुंबई के लिए शिवसेना नेता संजय राउत वाई.बी. चव्हाण सेंटर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और BJD नेता डॉ. सस्मित पात्रा संसद भवन पहुंचे।

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि संख्या बल कागज़ में ज़्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई क़ानूनी लड़ाई होगी। हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है। (शरद) पवार साहब को धमकियां देने का काम चल रहा है। अमित शाह और मोदी जी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी दे रहे हैं। क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन है?

गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक संजय शिरसाट ने ANI से बात करते हुए कहा कि पहले कई बार विधायकों ने उद्धव जी से कहा था कि कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार विधायकों ने उद्धव जी से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन वे उनसे कभी नहीं मिले।
यदि आप शिवसेना के किसी विधायक के निर्वाचन क्षेत्र को देखें तो तहसीलदार से लेकर राजस्व अधिकारी तक कोई भी अधिकारी विधायक के परामर्श से नियुक्त नहीं किया जाता है। यह बात हमने उद्धव जी को कई बार बताई लेकिन उन्होंने कभी इसका जवाब नहीं दिया।