देशभर में निकाली जा रहीं तिरंगा यात्रायें

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसको लेकर देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में देश भर की ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे के कलर से सजाया गया है। सभी चौक चौराहों को भी तिरंगे की कलर से सजाया जा रहा है। शहर शहर गांव गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। देशभर में निकाली जा रहीं तिरंगा यात्रायें देखिये एक झलक .

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुतुब मीनार और सफदरजंग का मकबरा को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर ’हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही देश भर से तिरंगा यात्रा की तस्वीरें सामने आने लगी। केंद्र सरकार के सभी मंत्री तिरंगा यात्रा निकालते हुए नजर आये। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीश ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा, विद्युत भवन और स्टैच्यू सर्कल को स्वतंत्रता दिवस से पहले रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत देश के सभी घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की गई है।

महाराष्ट्र: आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत, सोलापुर ज़िले में उजनी बांध को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया।

बेंगलुरु में स्वतंत्रता दिवस से पहले विधान सौधा को रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

देशभर में निकाली जा रहीं तिरंगा यात्रायें देखिये एक झलक

उत्तर प्रदेश: मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जिला प्रशासन द्वारा डल झील के तट पर महिलाओं की तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चंपावत में स्कूली छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर राजघाट पर ध्वजारोहण किया।

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत CRPF द्वारा आयोजित एक विशाल वॉकथॉन रैली में छात्र और युवाओं ने भाग लिया। CRPF के कमांडेंट ओम हरि ने कहा, “देश की आज़ादी के लिए जिन्होंने कुर्बानियां दी हैं उन्हीं को याद करने के लिए हम यहां एकत्र हुए हैं।”

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे और तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हुआ है।

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राउरकेला में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में ‘तिरंगा बाइक रैली’ में शामिल हुए।

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, “देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। PM के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया जा रहा है। मेरा सब से निवेदन है कि हम इस अभियान को कामयाब बनाएं।”

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में मायावती आश्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया।

उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने तिरंगा फहराया।

उत्तराखंड: ITBP के जवानों और तीर्थयात्रीयों ने स्थानीय लोगों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बद्रीनाथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

उत्तराखंड: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने भारत-तिब्बत सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के हिस्से के रूप में तिरंगा फहराया।

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

असम: राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह गुवाहाटी में हमने प्रभात फेरी का आयोजन किया और उसमें हम सभी ने भाग लिया। मैं असम की जनता से अनुरोध करता हूं कि आप हर घर पर तिरंगा फहराए।”

मध्य प्रदेश: उज्जैन पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उज्जैन में तिरंगा रैली निकाली।