देशभर में मनाई जा रही जन्माष्टमी देखिये तस्वीरें

भगवान श्रीकृष्ण के 5249वां जन्ममहोत्सव आज यानि शुक्रवार को मनाया जाएगा। ब्रज के कण-कण में उल्लास है। अपने गोपाल के जन्मोत्सव को मनाने के लिए हर कोई उत्साहित है। कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होने देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान ही नहीं, सभी मंदिर और घर-घर में इसकी तैयारी हो चुकी हैं। मंदिरों और बाजारों को सजाया गया है। हजारों लोग ब्रज में पहुंच चुके हैं। अभी श्रद्धालुओं का आना जारी है। शुक्रवार की रात घर-घर लड्डू गोपाल जन्मेंगे और शंख, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से ब्रज गुंजायमान होगा। मुख्य आयोजन श्री कृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन पर होगा। जहां स्वर्ण मण्डित रजत कामधेनु स्वरूपा गो प्रतिमा ठाकुरजी का प्रथम अभिषेक करेंगी। देशभर में मनाई जा रही जन्माष्टमी देखिये तस्वीरें

गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है।

उच्च राशि के चंद्रमा में होगी कृष्ण जन्माष्टमी : दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी का कहना है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। साथ ही इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सूर्य और बुध साथ-साथ रहेंगे। बुधादित्य योग बनेगा। 19 अगस्त को मथुरा में चंद्रमा रात 11:44 बजे उदय होगा। कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि द्वापर युग में मथुरा पुरी में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में 12:00 बजे निशीथ बेला में वृषभ लग्न में उच्च राशि के चंद्रमा में अजन्मे श्री कृष्ण ने जन्म लिया था।

पश्चिम बंगाल: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोलकाता में इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आगरा के अलावा कानपुर और लखनऊ जोन का पुलिस फोर्स भी यहां लगाया गया है। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ और एटीएस भी तैनात कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आने-जाने वाले मार्गों पर 70 बैरियर लगाये गए हैं।

देशभर में मनाई जा रही जन्माष्टमी देखिये तस्वीरें

उत्तर प्रदेश: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

दिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के साथ मंगल आरती भी की गई।

कर्नाटक: कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु इकट्ठे हुए।

खबरों के लिए राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज पर जाये और राष्ट्रकुण्डलिनी न्यूज के ट्विटर हैंडल को भी फॉलो करें।