देश में कोरोना के मामले 30 लाख पार अब तक हो चुकी है 56 हजार से अधिक लोगों की मौत

देश में कोरोना के मामले आने बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताविक बीते 24 घंटे में कोरोना के 69239 नए मामले आए हैं। जिसके साथ ही देश में अबतक कोरोना के संक्रमितों की संख्या अब 30 लाख से अधिक हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे में कोरोना से 912 मरीजों की और मौत हुई है। जिसके साथ अब देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार से अधिक हो गया है।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की लगातार बढ़ती जा रही संख्या ने भारत में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने की दर को लगभग 75% तक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 57,989 मरीजों के ठीक होने के साथ ही देश में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 22,80,566 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताविक देश में अब तक कोरोना के कुल 3,044,940 पॉजिटिव मामले सामने आएं हैं। जिसमें से 22,80,566 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि इस समय देश में 7,07,668 सक्रिय मामले हैं। जबकि देश में अबतक कोरोना से 56706 लोगों की जान जा चुकी है। बहुत बड़ी राहत की बात यह है की भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब इसके सक्रिय मामलों (7,07,668) से लगभग 16 लाख (1,572,898) अधिक हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 8,01,147 परीक्षण किये गए। देश में अब तक कुल 3,52,92,220 नमूनों के परीक्षण किए जा चुके हैं। पिछले छह दिनों से लगातार रोजाना 8 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।