देश में ठीक हो चुके 26 लाख के करीब लोग स्वस्थ होने की दर 76 प्रतिशत के अधिक हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताविक देश में कोरोना महामारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.24 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 60 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जिन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चूका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 25,83,948 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ठीक हो रहे रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या इसके सक्रिय मामलों का लगभग 3.5 गुना है, जो कुल मामलों का 21.90% है। ठीक होने वालों की बढ़ती संख्या की वजह से ठीक होने वाले और इसके सक्रिय मामलों के बीच का फासला 18 लाख से अधिक हो गया है। आज यह अंतर 18,41,925 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। देश में इस समय कोरोना महामारी से होने वाली मौत की दर 1.83 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे कम है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताविक देश में पिछले 24 घंटों में 9,01,338 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में अब तक कोविड-19 के कुल करीब चार करोड़ नमूनों की जांच की गई है। आज तक 3.94,77,848 नमूनों की जांच हुई है। बीते दो सप्ताह में कोविड-19 के 1 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। प्रति दस लाख लोगो में जांच का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है और दस लाख लोगो में 28,607 लोगों की जांच हुई है।

बतादें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 77,266 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 33,87,501 हो गई है। जिनमें से 7,42,023 सक्रिय मामले हैं। जबकि 61,529 लोगों की मौतें शामिल हैं।