नहीं रहे राजीव त्‍यागी राहुल गांधी बोले कांग्रेस ने आज एक बब्‍बर शेर खो दिया

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव त्यागी शाम 6 बजे तक एक टीवी शो के कार्यक्रम में डिवेट कर रहे थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की खबर की जानकारी कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट करके दी गई। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक पक्‍के कांग्रेस और देशभक्‍त… दुख की इस घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राजीव त्यागी के निधन पर राहुल गाँधी ने दुःख व्यक्त किया उन्होंने ट्वीट कर लिखा कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ।

राजीव त्यागी के निधन पर प्रियंका गाँधी ने दुःख व्यक्त किया उन्होंने ट्वीट कर लिखा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो !

इसके अलावां बहुत सारे नेताओं और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजीव त्यागी के निधन पर दुःख व्यक्त किया।