नीतीश कुमार ने तोड़ा गठबंधन बीजेपी बोली यह बिहार की जनता और भाजपा के साथ धोखा है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। और उन्होंने राष्ट्रिय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़कर बहुमत प्राप्त किया अब वो राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं। यह बिहार की जनता और भारतीय जनता पार्टी के साथ धोखा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीशजी की सहमति के आरसीपी को मंत्री बनाया था।यह भी झूठ है की भाजपा JDU को तोड़ना चाहती थी।तोड़ने का बहाना खोज रहे थे।भाजपा 24 में प्रचंड बहुमत से आएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी हमें छोड़कर चले गए और कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने का काम कर रही थी। नीतीश जी हम पूछते हैं कि आप हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे? आपने लालू जी को छोड़ा था जब हम लोग चारा घोटाले की लड़ाई लड़ रहे थे। आपने समता पार्टी बनाई थी।

रविशंकर प्रसाद ने ने कहा कि भाजपा आज नीतीश जी से पूछना चाहती कि 2015 में लालू जी के साथ जाने के फैसले पर आपने पुनर्विचार क्यों किया। 2017 में आपने क्यों कहा कि मैं बहुत असहज हूं क्योंकि तेजस्वी जी अपने ऊपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं ये आपने खुलकर कहा था। 2019 में लोकसभा चुनाव में बिहार में आप नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते और आपके सांसदों की संख्या 16 हो गई है। 2020 के विधानसभा में आपको 43 सीट मिली भाजपा की सीटें आपसे दोगुनी थी फिर भी इसके बदले कोई चर्चा नहीं हुई और आपको मुख्यमंत्री बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत हम सभी ने चुनाव लड़ा था और जो मेजोरिटी और मैंडेट था वह जदयू और भाजपा को जनता ने दिया था। उन्होंने कहा कि हम 74 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था हमने उस वादे का पूर्णत: पालन किया था और नीतीश कुमार इस एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री बने। आज जो कुछ भी हुआ है वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा है।