नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा अब RJD के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे। और उन्होंने तेजस्वी यादव से समर्थन माँगा। जिसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राजभवन गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी के बाद बिहार में अब भारतीय जनता पार्टी और जनता दाल यू का गठबंधन टूट गया। अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें NDA छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में NDA की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

सूत्रों के मुताविक नयी सरकार के मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही होंगे। लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनाया जायेगा। नयी सरकार का सपथ ग्रहण समारोह कल शाम 2 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाया है। राष्ट्रीय जनता दाल के के अनुसार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया। हमने जो नया गठबंधन बनाया है हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित सात पार्टियां हैं। अब बिहार में नए गठबंधन की सरकार होगी।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ। बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने नरेंद्र मोदी के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया।

राजद नेता तेज प्रताप यादवने कहा कि सरकार बन गई… अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।

इस घटना क्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये एक अच्छी शुरूआत है, जहां दल इकट्ठे हो रहे हैं। दल मिलकर भाजपा का सफाया कर रहे हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि आज के दिन भारत छोड़ो आंदोलन को हम याद कर रहे हैं। आज के दिन जनता तय करे कि भाजपा का सफाया होगा।