नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज प्रधानमंत्री समेत सभी ने किया नमन देखिये

प्रधानमंत्री मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें नमन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं। उनके कहने पर, लाखों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और अपना सब कुछ बलिदान किया। उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी।

उपराष्ट्रपति वैंकयानायडू ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म जयंती पर पुण्य स्मृति को कोटिशः प्रणाम करता हूं। गत सप्ताह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा के दौरान, उस स्मारक के दर्शन का सौभाग्य मिला जहां 1943 में नेता जी तथा उनकी आज़ाद हिंद फौज ने भारत भूमि पर पहली बार आज़ादी का झंडा फहराया था। हमारी आज़ादी महान बलिदानों की विरासत है। अपने स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान न केवल हमारा संवैधानिक कर्तव्य है बल्कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे राष्ट्र नायकों के प्रति हमारी कृतज्ञ श्रद्धांजलि भी है।

भारतीय जनता पार्टी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

कांग्रेस पार्टी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। नेताजी ने भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया। देश सबसे पहले उनके जीवन का मंत्र था। उनका त्याग, बलिदान एवं योगदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है।

डॉ. कुमार विश्वास ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया “जय जय सुभाष, हे अमर दीप! तुम थे स्वतन्त्रता के प्रदीप!!” मेरे जीवन का बड़ा दिन था जब मैंने जापान के रिम्कोजी मंदिर में नेताजी की पावन स्मृतियों को प्रणाम किया। भारतीय स्वातन्त्रय समर के महानायक श्री सुभाष चन्द्र बोस को उनके जन्म-दिन पर कृतज्ञ राष्ट्र का प्रणाम!