न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित बने भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारत की सुप्रीमकोर्ट के 49वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। इनके साथ कल ही रिटायर होने वाले न्यायमूर्ति एन वी रमण भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

बतादें कि सुप्रीम कोर्ट में अभी तक न्यायमूर्ति एन वी रमणा मुख्य न्यायाधीश थे। उनका कार्यकाल शुक्रवार को ख़त्म हो गया। और वो अपने पद से रिटायर हो गए। इसके कारण उनकी जगह पर न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने प्रधान न्यायाधीश के रूप में पद संभाला है.