पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी की

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में एक करीबी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दोपहर चंडीगढ़ में छोटे से समारोह में डॉ गुरपीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। भगवंत मान के विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। उनकी शादी में सम्मिलित होने के लिए मेहमान उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल उनके घर पहुंचे। उन्होनें कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।”

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर उनकी शादी में पहुंचे। उन्होंने कहा, “उनकी मां का सपना था कि अपने बेटे का घर फिर से बसते हुए देखे। एक छोटा सा कार्यक्रम रखा है सिर्फ घर परिवार के लोग शामिल होंगे। दिल्ली CM परिवार के साथ कुछ देर में पहुंचने वाले हैं।”

बतादें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था। जिसके बाद से वे अकेले ही थे अब वो शादी कर एक बार फिर से घर बसाकर नए जीवन की शुरुवात करेंगे।