पिछले 24 घंटों में कोरोना से 60091 लोग हुए ठीक अबतक 20 लाख से अधिक लोग हो चुके ठीक

देश में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या हर दिन लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में एक ही दिन में अब तक सबसे अधिक 60,091से ज्यादा लोगों के ठीक हुए हैं। कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या (20,37,870)आज 2 मिलियन को पार कर गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से ठीक होने की दर 73% (73.64%)को पार कर गई है। इसके अलावां देश में मृत्यु दर में गिरावट आई है जी कि आज 1.91% के अब तक के निम्न स्तर पर है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताविक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,531 नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,67,274 हो गई हैं। इनमें से कोरोना के 6,76,514 सक्रिय मामले हैं। जिनका इलाज चल रहा है।इसके अलावां पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1092 लोगों की मौतें हुईं हैं। इसी के साथ कोरोना से देश में अबतक कुल 52,889 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 बीमारी से ठीक होने की रिकॉर्ड संख्या की वजह से देश पर इस बीमारी का वास्तविक भार कम हुआ है यानी सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों (6,76,514)की तुलना में ठीक होने वाले की संख्या 13,61,356 अधिक है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताविक कल(18 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,17,42,782 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,518 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। तेजी से 3 करोड़ से अधिक लोगों के परीक्षण के साथ ही भारत ने एक और मिसाल दर्ज की है।