पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने आज महागठबंधन छोड़ NDA का दामन थामा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने आज महागठबंधन को अलविदा कह दिया। जिसके बाद बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अब NDA में शामिल हो सकती गई है। जीतन राम मांझी के इस कदम को महा गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जहां से सम्मान मिला है उस सम्मान को मद्देनजर रखते हुए हमने निर्णय लिया कि अगर हमें कहीं जाना ही है तो हम नीतीश कुमार जी के साथ रहेंगे। पार्टी में विलय नहीं कर के एक अलग पार्टनर के रूप में उनके साथ बिना शर्त के रहने का फैसला किया है। जिस गठबंधन के साथ हम लोग फैसला ले रहे हैं नीतीश कुमार के साथ और NDA के साथ, उसे जिताने के लिए हमारे कार्यकर्ता समस्त बिहार में लगेंगे और राज्यहित में बिहार में NDA की सरकार बने इसके लिए हम लोग एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे।

जीनत राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद जी के गलत चक्कर में हम पड़ गए कि आओ भाई जो NDA काम कर के नहीं दे रही है वो हम करके देंगे लेकिन वहां हमें यही लगा कि वहां तो भाई-भतीजावाद है, करप्शन है, हर तरह से अपने बारे में विशेष सोच है न कि राज्य के लिए। उन्होंने कहा कि हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और NDA का हिस्सा बन गए हैं। अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।