पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी ने छोड़ा महागठबंधन NDA में हो सकते हैं शामिल

बिहार में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सभी अपनी राजनितिक पार्टियां अपना गणित सेट कर रही हैं। इसी कड़ी. में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने आज महागठबंधन को अलविदा कह दिया। जिसके बाद बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब कयास लगाए जाने लगे हैं की जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा NDA में शामिल हो सकती है। महा गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए जीतन राम मांझी के बेटे और एमएलसी संतोष सुमन ने कहा कि महागठबंधन के लोग हमें समझ नहीं रहे थे। वो सोचते थे कि इन लोगों में क्षमता नहीं है ये कुछ नहीं कर सकते। इस उपेक्षा का दंश हम कब तक झेलते। 1-डेढ़ साल से हमारी गठबंधन सरकार के बड़े नेताओं के साथ कोई बात नहीं हुई। ये उपेक्षा कहीं न कहीं घातक थी।

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की और गरीबों के हित की बात नहीं थी इसलिए हमने सोचा कि हम लोगों को अलग होकर गरीबों की लड़ाई लड़नी है। इसके लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। अभी ये तय नहीं हुआ है कि हम कहां जाएंगे। राजनीति है अपार संभावना है।