प्रधानमंत्री नरेंद्र राम मंदिर का भूमि पूजन करने के लिए अयोध्या रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र राम मंदिर का भूमि पूजन करने के लिए अयोध्या रवाना हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इनकी जानकारी दी। बतादें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद आज भूमिपूजन के साथ शुरू जायेगा राम मंदिर का निर्माण। राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर सारे विश्व के हिन्दू जनमानस में काफी उत्साह है। लोग इस घडी का 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है। आखिरकार लोगों को जिस वक्त का इंतजार था वह घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

प्रसाशन ने अयोध्या में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। अयोध्या में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। साथ ही कोरोना की वजह से लोगों को एक साथ इकठा होने की इजाजत नहीं है। प्रसाशन लोगों से दो गज की दुरी बनाने की लगातार अपील कर रहा है। आज पूरी रात सुरक्षा के इंतजाम को लेकर तैयारियां चलती रहीं।

राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर अयोध्या पूरी तरह से तैयार है पूरी अयोध्या को रोशनी से सजाया गया है। आज पूरी अयोध्या में दिवाली जैसा दृश्य दिखा हर तरफ दीपक और लाइटों से पूरी अयोध्या जगमग दिखी। अयोध्या ही नहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर पूरे प्रदेश के राम भक्तों ने दीपक जलाये। कई जगहों पर अखंड रामायण के पाठ हो रहे हैं।

पीएम मोदी के अयोध्या आगमन से पहले पूरे अयोध्या में रंग रोगन किया गया है। पूरे अयोध्या में राम से जुड़े हुए घटनाओं को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में श्री राम जी के जीवन को दर्शाया गया है। साथ ही सभी राम भक्तों को राम मंदिर बनने के लिए बधाई के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पूरे अयोध्या शहर को रोशन किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। कहा जाता है की हनुमान जी की आज्ञा लिए बिना अयोध्या में कोई शुभ काम नहीं होता इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले हनुमानगढ़ी में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पारिजात का पौधा लगाएंगे। फिर प्रधानमंत्री आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।